फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Factory worker dies under suspicious circumstances; body found hanging from ceiling fan

Ludhiana News: संदिग्ध हालात में फैक्टरी के कारीगर की मौत, पंखे से लटका मिला शव

Tue, 22 Sep 2026 12:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 22 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies under suspicious circumstances; body found hanging from ceiling fan
जांच करने में जुटी थाना डिवीजन चार की पुलिस, फोन में रिकॉर्डिंग, परिवार को साजिश का शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फतेहगढ़ के एक कढ़ाई कारखाने में 24 वर्षीय अमित कुमार का शव सोमवार सुबह फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है, पर परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है।
पुलिस को जांच में पता चला कि वारदात के वक्त मृतक का फोन वीडियो मोड पर चालू था। इसे कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। अमित मूल रूप से बिहार के बेतिया जिले का निवासी था। वह केशव एम्ब्रॉयडरी नामक फैक्टरी में चार-पांच दिन पहले ही काम पर आया था। प्रोपराइटर रमेश कुमार के अनुसार, अमित अस्थायी तौर पर कारखाने में ही रहता था। बीती रात उसने छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह कारखाने का गेट खुलने पर उसका शव मिला।
विज्ञापन

परिवार का आरोप और जांच
मृतक के मामा मदन चौधरी ने इसे साधारण खुदकुशी मानने से इन्कार किया है। उन्होंने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। अमित ने मौत से एक दिन पहले अपनी मां के बैंक खाते में कुछ नकदी भिजवाई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला पर दीवार पर दो अज्ञात फोन नंबर लिखे मिले हैं। मोबाइल डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed