फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   15 cartridges seized from an arms smuggler in Amritsa

Ludhiana News: अमृतसर के असलहा तस्कर से 15 कारतूस बरामद

Tue, 22 Sep 2026 12:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 22 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
15 cartridges seized from an arms smuggler in Amritsa
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये पंजाब में हथियार पहुंचने के इनपुट के बीच पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। पंजाब में सीमा पार से ड्रोन द्वारा हथियार और गोला-बारूद भेजे जाने के इनपुट के बीच सुधार पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतसर जिले के एक असला तस्कर एकसरूप सिंह उर्फ सरूप को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .30 बोर के 15 कारतूस बरामद हुए हैं।
आरोपी बुट्टर सिवियां, थाना मेहता चौक, जिला अमृतसर का निवासी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के पास कारतूसों के अलावा पिस्तौल या अन्य अवैध हथियार भी हो सकते हैं। एएसआई गुरदयाल पाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एकसरूप सिंह के पास नाजायज असलहा और एम्युनिशन है। वह दाना मंडी सुधार के नजदीक किसी व्यक्ति की प्रतीक्षा कर रहा था। सूचना के आधार पर एएसआई गीतइंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ घेराबंदी कर उसे काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 कारतूस मिले। थाना सुधार के प्रभारी कुलविंदर सिंह आरोपी से गहन पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि उसने कोई हथियार छिपाया या किसी को सौंपा तो नहीं। आरोपी से हथियार तस्करी गिरोह से संपर्क और कारतूसों की सप्लाई के बारे में पूछा जा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
आरोपी की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं। पंजाब में सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं। पुलिस बरामद कारतूसों के स्रोत की पड़ताल कर रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि आरोपी का सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर से सुधार आने का मकसद
पुलिस के लिए अहम सवाल यह है कि अमृतसर जिले का निवासी आरोपी सुधार क्यों आया। वह अमृतसर से करीब 160 किलोमीटर दूर सुधार पहुंचा था। पुलिस रिमांड पर उससे उसके संपर्कों और हथियारों के स्रोत की पूछताछ हो रही है। संभावित खरीदारों और सुधार पहुंचने के मकसद पर भी जांच जारी है। सीआईए स्टाफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed