{"_id":"62c34bb13e64345c086862c1","slug":"the-policeman-who-arrived-to-give-summons-was-taken-hostage-ludhiana-news-pkl4555948180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव : समन देने पहुंचे पुलिसकर्मी को बनाया बंधक, दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव : समन देने पहुंचे पुलिसकर्मी को बनाया बंधक, दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
जगरांव। थाना हठूर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी को अपने घर में बंदी बनाने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को नामजद कर थाना हठूर में मामला दर्ज किया है। थाना हठूर के एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी सिमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोर्ट के आदेश पर भेजे गए समन लोगों तक पहुंचाने का काम करता है। 2 जुलाई को भी वह अदालत के आदेश पर लोगों के निकाले के समन, वारंट इश्तहार लोगों तक पहुंचाने आसपास के गांवों में गया था।
इस दौरान नछत्तर सिंह उर्फ सत्ता का 138 एनआई एक्ट के तहत एक इश्तहार उसके घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने 2 जुलाई को शाम गांव माणूके के नजदीक पहुंचा। गांव के प्राइमरी स्कूल के पास माणूके का ही रहने वाला हरदीप सिंह उर्फ दीप अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसने उससे नछत्तर सिंह के घर का पता पूछा तो उसने कहा कि आप मेरे पीछे आइए, मैं घर दिखा देता हूं। उसने हरदीप को बताया कि वह सरकारी काम से आया है और नछत्तर सिंह उर्फ सत्ता के घर के बाहर एक इश्तहार है लगाने जाना है। इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार हरदीप सिंह मुझे नछत्तर सिंह उर्फ सत्ता का घर दिखाकर वहां से चला गया।
पुलिस कर्मचारी सिमरजीत सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह उर्फ सत्ता के घर के नजदीक पहुंचने के बाद जब उसने पुष्टि के लिए घर से निकल रहे एक युवक से पूछा कि क्या यह नछत्तर सिंह उर्फ सत्ता का घर है तो वह काले रंग की टी शर्ट पहने हुआ नौजवान अपने घर के अंदर से 2 महिलाओं को भी बुलाकर बाहर ले आया और उसने बताया कि ये नछत्तर सिंह सत्ता का नहीं बल्कि सतनाम सिंह सत्ता का घर है। नछत्तर सिंह सत्ता का घर दूसरी तरफ है। इसी बीच उसे मोटरसाइकिल पर छोड़कर जाने वाला युवक भी मौके पर पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक और युवक जिसने लाल रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी मौके पर आ गया और सभी ने मिलकर उसे घर के अंदर बंदी बना लिया। यही नहीं हाथ से मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी सिमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि काफी मिन्नतें करने के बावजूद उन्होंने नहीं छोड़ा और न ही मोटरसाइकिल की चाबी दी। फिर उसने घटना की जानकारी थाना हठूर पुलिस को अपने फोन से दी और कुछ समय बाद थाना हठूर पुलिस ने गांव माणूके पहुंचकर फोन पर संपर्क कर घर के बारे में जानकारी हासिल की। उसकी ओर से दी गई जानकारी पर थाना हठूर पुलिस ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी आरोपी फरार हो गए।
थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिमरजीत सिंह के बयान के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस कर्मचारी को घर में बंदी बनाने के आरोप में जश्न सिंह उर्फ जस्सा, हरदीप सिंह उर्फ दीप, हरमन सिंह उर्फ सत्ता, कुलदीप कौर रिंपी को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।.