फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The army has launched a 'One Vision - One Nation' initiative, preparing to crack down on terrorism.

Ludhiana News: सेना ने शुरू किया एक विजन–एक राष्ट्र, आतंकवाद पर नकेल कसने की तैयारी

Thu, 25 Dec 2025 07:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
The army has launched a 'One Vision - One Nation' initiative, preparing to crack down on terrorism.
सूरज प्रकाश
विज्ञापन

पठानकोट। आतंकवाद के खिलाफ जनता और सुरक्षा एजेंसियों को एकजुट करने के लिए इंडियन आर्मी ने नई पहल ‘एक विजन–एक राष्ट्र’ शुरू की है। पठानकोट के मामून क्षेत्र में सेना ने पठानकोट, कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए 10 दिन का मिलिट्री सिविल फ्यूजन कैप्सूल आयोजित किया। यह पहल आपरेशन सिंदूर की तर्ज पर नागरिकों और सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश देती है।
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 8 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस कैप्सूल में क्रॉस विजिट और नए एसओपी बनाए जाएंगे। इंडियन आर्मी आईएएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, राज्य पुलिस और अन्य इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ मिलकर तालमेल और सहयोग बढ़ाने के लिए सम्मेलन करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी युद्ध या आतंकवादी हमले की स्थिति में सभी एजेंसियां मिलकर काम करें।
विज्ञापन

आतंकवाद नाकाम करने के लिए संयुक्त योजना
सेना ने आतंकियों की हर चाल को नाकाम करने के लिए गुप्त संयुक्त योजना तैयार की है। इस दौरान ड्रोन थ्रेट पर भी विशेष चर्चा हुई। सेना ने यूएस मैकेनिज्म और अत्याधुनिक हथियारों के माध्यम से दुश्मन की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई है। खुफिया सूचना के बाद पठानकोट को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा अभियान
वीरवार को सेना और पुलिस ने बॉर्डर के पहाड़ीपुर और आसपास के इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध गतिविधि का पता नहीं चला। साथ ही, रेस्टोरेंट और आस-पास के इलाकों में एरिया डोमिनेशन और सेनिटाइजेशन ऑपरेशन चलाकर संभावित घुसपैठ को रोका गया। इस पहल से न केवल आतंकवाद पर कड़ी नजर रखी जाएगी, बल्कि नागरिकों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच भरोसा और सहयोग भी मजबूत होगा, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article