{"_id":"653912d6aa57508a7e0b14b6","slug":"six-youth-arrested-in-mysar-khana-murder-case-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-434-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: माइसर खाना हत्या मामले में छह युवक गिरफ्तार\nपीपनी बजाने के विवाद में तेजधार हथियारों से किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: माइसर खाना हत्या मामले में छह युवक गिरफ्तार पीपनी बजाने के विवाद में तेजधार हथियारों से किया था हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। नवरात्र मेला देखने आए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों जगदीप सिंह, मोहित कुमार, संदीप सिंह, अकाश उर्फ कालू, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। मृतक मनदीप सिंह उर्फ निक्का व उसका दोस्त रणजीत सिंह मेला देखने के दौरान पीपनी बजा रहे थे। इसी दौरान उनका झगड़ा जगदीप सिंह और मोहित कुमार से हो गया था। इसके बाद जगदीप सिंह ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर तेजधार हथियारों से मनदीप सिंह निक्का की हत्या कर दी। वहीं उसके साथी रणजीत सिंह को घायल कर फरार हो गए थे। घटना 20 अक्तूबर की है।
बुधवार को एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 20 अक्तूबर को माइसर खाना में नवरात्र का मेला देखने के लिए मनदीप सिंह निक्का अपने दोस्त रणजीत सिंह के साथ आया था। इसी दौरान मेले में पीपनी बजाने के विवाद में मनदीप का झगड़ा मोहित कुमार और जगदीप सिंह से हो गया था। जिसके बाद जगदीप और मोहित ने अपने करीब दस अन्य साथियों को बुलाकर तेजधार हथियारों से मनदीप सिंह निक्का और रणजीत सिंह पर हमला कर दिया था। एसएसपी ने बताया कि हमले के बाद मनदीप की मौत हो गई। जबकि रणजीत घायल हो गया था।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के बाकी चार साथियों रूपिंदर सिंह रवि, शैंकी, दीपक सिंह, देशप्रेम उर्फ काली की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ थाना कोटफत्ता में हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।