फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Six arrested in robbery case from contractor on the pretext of giving work

काम देने के बहाने ठेकेदार से लूट मामले में छह काबू

Tue, 20 Jul 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six arrested in robbery case from contractor on the pretext of giving work
काम दिलाने के बहाने मोहल्ला हरजाप नगर निवासी इंदर देव तिवारी से 43 हजार की लूटपाट करने के मामले में छह आरोपियों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी हुई बीस हजार रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 2 कट्टे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में टिब्बा रोड गुलाबी बाग कालोनी निवासी रोहित कुमार उर्फ लक्की, गोपाल नगर निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी, न्यू सुभाष नगर निवासी बोबी, टिब्बा रोड निवासी अमरदीप सिंह उर्फ दीप, मोहल्ला मायापुरी निवासी रजित कुमार और न्यू रामेश नगर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ बिट्टू को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पहले इंदरदेव तिवाड़ी को आरोपी रोहित ने फोन कर बुलाया था कि उसे काम दिलवाया जाएगा। इसके बाद वह आरोपियों के साथ ताजपुर रोड पर चला गया और वहां आरोपियों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर उसे काबू कर लिया और 43 हजार रुपये की नकदी लूट ली। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed