{"_id":"626fa579c863baa209aa3bff6a2ca1b1","slug":"shopkeeper-child-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने की बच्ची से छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने की बच्ची से छेड़छाड़
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 23 Dec 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरपुर इलाके में रहने वाली ढाई वर्षीय बच्ची से उसके इलाके के ही एक दुकानदार ने छेड़छाड़ की। जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने शोर मचा दिया।
लोगों ने दुकानदार को काबू कर लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों को साथ सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के पिता ने कहा कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।
उनकी ढाई-तीन वर्ष की बच्ची घर में ही रहती है। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह बच्ची इलाके में ही स्थित एक करियाने की दुकान पर सामान लेने गई थी।
जब वह घर वापिस आने लगी तो दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब बच्ची ने विरोध किया तो दुकानदार ने बच्ची को छोड़ दिया। बच्ची ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। लोगों के इकट्ठा होने पर दुकानदार वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर सिंह ने कहा कि उनके पास मामले की शिकायत आ गई है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।