{"_id":"6af30c3feb145a9fa9023582","slug":"salon-owner-fired-upon-in-jagraon-three-arrested-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-118874-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: जगरांव में सैलून मालिक पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: जगरांव में सैलून मालिक पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार
Tue, 10 Nov 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। सिधवां बेट के गांव भैणी गुज्जर चौक पर सैलून मालिक संदीप सिंह उर्फ सीपी पर फायरिंग की गई है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को शक था कि संदीप और उसका भाई उन्हें पुलिस के हाथों पकड़वा सकते हैं। इसी रंजिश में संदीप को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इस दौरान संदीप के दोस्त जज सिंह के दाएं कंधे पर गोली लगी। एक गोली संदीप की कार की डिकी पर भी लगी। यह घटना 6 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब संदीप अपने दोस्तों से बात कर रहा था। तभी तीन युवक बाइक पर आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
संदीप के बयान के अनुसार, कृष्ण सिंह बाइक चला रहा था, जबकि अवतार सिंह उर्फ तारी और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने फायरिंग की। पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टा को भी नामजद किया है जिसे शक था कि संदीप पुलिस को सूचना दे सकता है। हमलावरों को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में मलकीत सिंह, रूपिंदर कौर और जसवंत कौर को भी नामजद किया गया। जसवंत कौर, रूपिंदर कौर और मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।