फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   SAD, connection, drug, Bajwa

अकालियों के भोला से गहरे संबंध : बाजवा

Sun, 08 Dec 2013 09:37 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 08 Dec 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
SAD, connection, drug, Bajwa
मोगा में प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार गलत नीतियों के कारण बड़े वित्तीय संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि हर साल पंजाब पर 12 हजार करोड़ का कर्ज बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बाजवा ने निहाल सिंह वाला की दाना मंडी में कांग्रेस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को पहले राज्य का दर्जा था, पर अब 22वें नंबर पर पहुंच गया है। पंजाब में हो रही आपराधिक घटनाओं से कोई भी निवेश को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


 बाजवा ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह उर्फ भोला के अकाली नेताओं के साथ गहरे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करी में घिरे अकाली नेताओं को बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली सरकार बदले की भावना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंचों-सरपंचों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कर रही है। महिलाएं पर अत्याचार और बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं।

तनख्वाह, बकाये, बुढ़ापा पेंशन और शगुन स्कीमों के लिए ठोकरें खा रहे हैं, पर बादल परिवार ने 38 करोड़ का उड़न खटोला खरीद लिया और कबड्डी के उद्घाटन परअदाकारा प्रियंका चोपड़ा पर साढ़े 6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

 बाजवा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोगों का फैसला मंजूर है और इस पर पार्टी चिंतन करेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत का दावा किया।

उन पर लगे शामलात जमीन के आरोप पर कहा कि यह अकालियों की भद्दी साजिश है। बिजली सरप्लस पर कहा कि पंजाब का उद्योग नहीं रहा तो बिजली फालतू अपने आप हो जानी है। उन्होंने कहा कि बादल ने अपना जन्मदिन मनाने की खातिर राजपुरा के अधूरे थर्मल प्लांट का उद्घाटन कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिन्दर कौर भट्ठल ने कहा कि सूबा सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है और एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया।

अकाली दल ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में बेरोजगारों को गुजारा भत्ता, शगुन स्कीम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में विस्तार तो क्या करना था, इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लोगों को ठोकरें खानी पड़ रही हैं।


इस मौके पर पंजाब महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. मालती थापर, विधायक अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, दर्शन सिंह बराड़, विजय साथी, ईशर सिंह मेहरबान, डॉ. हरजोत कमल सिंह, जोगिन्द्र सिंह, जगदर्शन कौर, सुखजीत सिंह काका लोहगड़ और कर्नल बाबू सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed