फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Robbery from the employees of the courier company held hostage with a sharp weapon

तेजधार हथियार से बंधक बना कोरियर कंपनी के मुलाजिमों से लूट

Sun, 09 Jan 2022 09:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Robbery from the employees of the courier company held hostage with a sharp weapon
लुधियाना। कूरियर कंपनी के दफ्तर में बैठे मुलाजिमों को चार हथियारबंद लुटेरों ने बंधक बना कर नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद नूरवाला रोड निवासी रिशी शर्मा की शिकायत पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिशी शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक जालंधर बाईपास के पास कोरियर कंपनी का दफ्तर है। सात जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने साथी कर्मचारी विजय उर्फ बंटी और करण के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस चार नौजवान दफ्तर में घुस आए।
विज्ञापन

आते ही आरोपियों ने तीनों को बंधक बना लिया और वहां पड़ी नकदी लूट कर फरार हो गए। रिशी ने बताया कि करीब एक लाख रुपये से ऊपर की नकदी आरोपी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। जिसमें आरोपी नजर आ रहे है। जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed