फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Robbers looted two lakh rupees from Mullanpur showroom

लुटेरों ने मुल्लांपुर के शोरूम से लूटे दो लाख रुपये, हथियारों से लैस होकर आए थे चार लुटेरे

Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Robbers looted two lakh rupees from Mullanpur showroom
हलवारा (लुधियाना)। हथियारों से लैस होकर आए चार लुटेरों ने मुल्लांपुर रेलवे लाइन के समीप गुरुसर टेलीकॉम एवं बैंक कैश ट्रांसफर शोरूम से करीब दो लाख रुपये लूट लिए। बुधवार रात 9 बजे के करीब यह वारदात हुई। लुटेरों ने मोबाइल ठीक करवाने के बाहने शोरूम में आकर रैकी कर रखी थी। लुटेरों ने शोरूम में दाखिल होते ही मालिक मनजिंदर सिंह निवासी पत्ती गिल गांव सुधार और उनके दोस्त बलविंदर सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोरूम के मालिक ने नकदी और अन्य सामान लुटेरों के हवाले कर दिया। इस दौरान मनजिंदर ने एक लुटेरे को पहचान लिया। वह अपना मोबाइल ठीक करवाने के लिए देकर गया था। आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ बघेल निवासी जांगपुर के रूप में हुई है। मनजिंदर और उनके दोस्त बलविंदर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जांच अधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लुटेरे ने ठीक करवाने के लिए दिया फोन मांगा, हुई पहचान
पुलिस को दी शिकायत में मनजिंदर सिंह ने बताया कि एक लुटेरे ने उनकी गर्दन पर किरपाण रखकर गल्ले की चाबी निकालकर नकदी लूट ली। दूसरे लुटेरे ने चाकू की नोक पर जेब में रखा पर्स छीन लिया। इसके बाद लुटेरों ने शटर खोला और बाहर खड़ी कार से लैपटॉप, दो हर्ड डिस्क और अन्य सामान लूट लिया। जाते-जाते एक लुटेरे ने ठीक करवाने के लिए दिया अपना मोबाइल मांगा और पहचान कर उसे भी ले गया। इसी लालच ने उसकी पहचान उजागर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed