फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   registered a case against gangster Jassa and policeman

गैंगस्टर जस्सा एवं पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 16 Nov 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला लुधियाना
अमर उजाला लुधियाना Updated Sat, 16 Nov 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
registered a case against gangster Jassa and policeman
जगरांव (लुधियाना)। जगरांव पुलिस ने  खूंखार गैंगस्टर और पूर्व विधायक मलकीत सिंह कीतू के कातिल जस्सा के मामले में आरोपी और तीन हवलदारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार देर रात तक पुलिस जगरांव के राजा ढाबे पर पुलिस को चकमा देकर भागे कैदी के मामले की जांच में लगी रही।
विज्ञापन


तीनों हवलदारों के लापता हो जाने से पुलिस मामले की हकीकत का पता नहीं लगा पाई है। शनिवार को थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी जस्सा की फरारी के बाद तीनों हवलदारों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी लुधियाना देहाती आशीष चौधरी ने तीनों आरोपी हवलदारों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


एसएसपी का अनुमान है कि आरोपी जस्से की फरारी का पूरा मामला योजनाबद्ध था। इस मामले में तीनों पुलिस मुलाजिमों की लापरवाही सामने आई है। वे आरोपी को निजी गाड़ी में घुमाते रहे और उसके साथ कानूनी दायरे से बाहर रह कर भोजन करने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में तीनों हवलदारों से पूछताछ में पता चला है कि जस्से के भागने में पुलिसकर्मियों का कोई रोल नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बात को अभी इंकार नहीं किया जा सकता कि मुलाजिमों ने उसको भेजने में मदद न की हो। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मामले की जांच पूरी होने उपरांत ही असलियत सामने आएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नाभा पुलिस पूर्व विधायक मलकीत सिंह कीतू के कत्ल केस में नाभा जेल में बंद आरोपी जसप्रीत सिंह जस्सा को एक निजी गाड़ी में मोगा की अदालत में पेशी पर लेकर आई थी। पेशी के बाद पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर वापस आ रहे थे ।


इस दौरान जगरांव जीटी रोड पर राजा ढाबे पर जस्सा पुलिस पार्टी के साथ रोटी खाने लगा और इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फुर्र हो गया।

शुक्रवार की देर रात जगरांव पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसप्रीत सिंह जस्सा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बलासपुर (मोगा) के अलावा पटियाला के हवलदार गुरजंट सिंह, हवलदार रघुवीर सिंह, हवलदार मनजीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी जगरांव में मामला दर्ज करके शनिवार को उनको काबू कर लिया, लेकिन आरोपी जस्सा के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed