फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape, student, principal, teacher, suspend

बच्ची से दुराचार मामले में प्रिंसिपल सहित तीन टीचर सस्पेंड

Wed, 09 Jul 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 09 Jul 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
rape, student, principal, teacher, suspend
सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ हुए दुराचार के मामले में बुधवार को पीड़ित के परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर धरना लगाए रखा जिसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जबकि स्कूल की दो टीचरों को बदलने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे डीईओ गुरजोत सिंह ने पीड़ित के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस बारे में बात की तो प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग अंजली के आदेश के बाद प्रिंसिपल, सोशल स्टडी टीचर और कंप्यूटर टीचर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन




पीड़ित के परिजन बुधवार सुबह स्कूल के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए। उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पहले तो परिजनों ने स्कूल के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन स्कूल का मेन गेट बंद कर दिया गया। पीड़ित परिजन स्कूल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को बदलने और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने आरोप लगाया कि यह सब प्रिंसिपल की लापरवाही का ही नतीजा है कि स्कूल के समय के दौरान ही एक छात्र ने एक बच्ची के साथ दुराचार किया। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सूचना मिलने के बाद एसीपी सराभा नगर, थाना सराभा नगर की पुलिस और डीईओ गुरजोत सिंह भी मौके पर पहुंचे। गुरजोत सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल सहित तीन अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिन्हें शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया।




बातचीत के बाद प्रमुख सचिव अंजली के आदेश पर प्रिंसिपल और दो स्कूल टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है। थाना सराभा नगर में तैनात एएसआई हरजिंदर कौर ने कहा कि आरोपी छात्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed