{"_id":"77896da469689ad61d2c7a53ff269102","slug":"rajiv-statue-soot-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में राजीव की प्रतिमा पर कालिख पोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में राजीव की प्रतिमा पर कालिख पोती
अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 01 Dec 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा में ब्लाक मार्केट में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर किसी शरारती तत्व ने कालिख पोत दी और प्रतिमा का बाजू भी तोड़ दिया। इस प्रतिमा की दूसरी बार कालिख पोती गई है।
थाना सिटी एसएचओ जसवरिन्दर सिंह ने बताया कि शहरी कांग्रेस प्रधान ओपिन्दर सिंह गिल की शिकायत पर धारा 434 /499 /500 के तहत डीडीआर दर्ज कर ली है।
शिकायत में कहा गया है कि ब्लाक मार्केट में राजीव गांधी की प्रतिमा पर किसी ने कालिख पोत दी और बाजू भी तोड़ दी। यह प्रतिमा पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय पूर्व जिला प्रधान रणविन्दर सिंह पप्पू ने 21 मई 2006 को लगवाई थी।
रणविन्दर कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर बीती 21 मई को किसी भी कांग्रेस नेता ने इस प्रतिमा से मिट्टी तक नहीं थी झाड़ी थी।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने इस दिन राजीव को दूसरी जगह श्रद्धांजलि दी थी। प्रतिमा के आसपास घास और गंदगी पड़ी है।