{"_id":"86dcac4a8a68eef27be24e3977591155","slug":"punjab-muktsar-protest-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणव्रत पर बैठी नर्स की हालत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरणव्रत पर बैठी नर्स की हालत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला (लंबी/मुक्तसर)
Updated Sat, 01 Mar 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में संघर्षरत नेशनल रुरल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत नर्सों का संघर्ष उग्र रूप धारण करता जा रहा है।
हालांकि शुक्रवार देर रात पुलिस कर्मियों ने टंकी पर चढ़ी नर्सों में शामिल शरणजीत कौर रोपड़ की हालत बिगड़ने पर सभी को समझाकर नीचे उतार लिया। शनिवार को नर्सों ने फिर राष्ट्रीय राज्य मार्ग नौ के किनारे लंबी बस स्टैंड के निकट टेंट लगाकर धरना लगा दिया। जहां बाद दोपहर करीब दो बजे नौ दिन से मरण व्रत पर बैठी जगदीप कौर की हालत नाजुक होने के चलते उसे उल्टियां शुरू हो गईं।
जगदीप कौर बोलने में बिल्कुल असमर्थ तथा बेसुध हो चुकी थी। भावुक नर्सों ने जगदीप को अस्पताल में दाखिल करवाने का फैसला किया। नर्सों ने पहले तो पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी और फिर अस्पताल में डॉक्टरों को शीघ्र पहुंचने का संदेश पहुंचाया। कुछ देर में पहुंचे डॉक्टर ने जगदीप के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
उधर, बेसुध जगदीप को अस्पताल ले जाते देख भावुक हुई कुछ नर्सें हाईवे की ओर भागीं, लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचते ही महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दरमियान पुलिस कर्मियों तथा नर्सों में खूब खींचतान और झड़प भी हुई। बताते हैं कि इस दौरान एक महिला पुलिस कर्मी की वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी नर्सों ने सैकड़ों बेटियां आज अपनी मांगों को मनवाने की खातिर मुख्यमंत्री के पैतृक हलके लंबी में दर-दर भटक रही हैं। वे 21 फरवरी से सीएम के हलके में संघर्षरत हैं, लेकिन बादल परिवार यहां होते हुए भी अभी तक उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। यही नहीं, नन्ही छांव मुहिम चला रही सांसद हरसिमरत कौर बादल पिछले दो दिन से हलके में दौरे कर रही है। मगर इसके बावजूद उन्होंने नर्सों की बात सुनना जायज न समझा। नर्सों के धरने प्रदर्शन के चलते लंबी में आज भी दिन भर भारी पुलिस दल-बल तैनात रहा और स्थिति तनावपूर्ण ही रही।