फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, accident

कमरे की छत गिरने से बच्चे की मौत

Tue, 28 Jan 2014 09:54 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 28 Jan 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, accident
गांव कोकरी कलां में मंगलवार सुबह पौने सात बजे कमरे की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और उसके दो भाई गंभीर घायल हुए हैं। अस्पताल जाकर चार वर्षीय शंभू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 हादसा उस समय हुआ जब उनकी मां कमरे से बाहर चाय बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी और उसका पिता मेले में खिलौने बेचने गया था। छत के मलबे के नीचे दबे बच्चों को निकालने के लिए गांव निवासियों ने उनकी सहायता की और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हैरानी की बात यह है कि पूरा प्रशासन ढुड्डीके में मंत्री की आवभगत में लगा हुआ था और कोई उनका हाल जानने मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


गांव करूम जिला गुमलाह (बिहार) का निवासी मंगल पिछले लगभग आठ वर्षों से गांव कोकरी कलां में पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक किसान के कमरे में रह रहा है। वह गांव में मजदूरी करता है और मंगलवार को गांव ढुड्डीके में लगे मेले में खिलौने बेचने गया था। उसकी पत्नी सुबह करीब साढ़े छह बजे कमरे से बाहर निकलकर चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाने आई थी। इसी बीच मकान की छत गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे चार वर्षीय शंभू, नौ वर्षीय शिभम व सात वर्षीय ओम प्रकाश मलबे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद कुलदीप सिंह व गोली ने बताया कि जोरदार धमाका हुआ था जिसे सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो महिला चिल्ला रही थी। छत के मलबे के नीचे पूरी चारपाई और बच्चे दबे हुए थे। दरवाजा तोड़कर व अंदर घुसे और करीब बीस मिनट बाद तीनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। अस्पताल जाकर चार वर्षीय शंभू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed