फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Class 6 student cycling along the roadside hit by school bus; in serious condition

Ludhiana News: सड़क किनारे साइकिल से जा रही छठी की छात्रा को स्कूल बस ने रौंदा, गंभीर

Thu, 08 Oct 2026 12:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 08 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Class 6 student cycling along the roadside hit by school bus; in serious condition
बच्ची निजी अस्पताल में उपचाराधीन, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। थरीके गांव में एक बेकाबू रफ्तार स्कूल बस ने छुट्टी के बाद घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि छात्रा साइकिल समेत गिरकर गाड़ी के नीचे फंस गई और चालक उसे कई मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को राहगीरों की मदद से नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पूरी वारदात नजदीक लगी एक सुरक्षा कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार दोपहर छठी कक्षा की छात्रा सिया साइकिल से घर जा रही थी। बसंत सिटी की एक निजी स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। घसीटे जाने से सिया को गंभीर चोटें आईं। इलाकानिवासियों ने उसे रघुनाथ अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिया के गरीब माता-पिता में मां सफाई कर्मचारी और पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed