{"_id":"6ac6896854dc5a8c2407de2b","slug":"jeep-hits-motorcycle-in-naya-nangal-uncle-and-niece-killed-ropar-news-c-77-1-spkl1039-102140-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: नया नंगल में जीप ने बाइक को मारी टक्कर चाचा-भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: नया नंगल में जीप ने बाइक को मारी टक्कर चाचा-भतीजी की मौत
Wed, 07 Oct 2026 11:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
12 घंटे में आरोपी काबू, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नया नंगल के सेक्टर दो में मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 6 माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे उपचार के लिए रेफर किया जा चुका है।
बच्ची की भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सेक्टर दो निवासी विजय कुमार अपनी भतीजी कंगन को ट्यूशन से बाइक पर घर ला रहे थे तभी नया नंगल से शिवालिक एवेन्यू की ओर आ रही एक थार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग 15 वर्षीय कंगन की मौके पर ही मौत हो गई। विजय कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल बच्ची को उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक नंगल नवीनपाल सिंह लेहल ने बताया कि थार चालक ध्रुव पुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।