फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, mansa, sukhbir

एनडीए के आगे कोई फ्रंट नहीं टिक सकता : सुखबीर

Thu, 13 Feb 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Thu, 13 Feb 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
punjab, mansa, sukhbir
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानगी हथियाने के लिए एक-दूसरे से आगे होकर बयानबाजी करके 84 दंगों के जख्म हरे कर रहे हैं। वे मानसा जिले के गांवों में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जारी बयानबाजी सियासत से प्रेरित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से कैप्टन ने आपरेशन ब्लू स्टार के बारे में एक शब्द नहीं बोला। अब प्रधानगी पद से हटने के कारण बेतुकी बयानबाजी करके कांग्रेस हाईकमान की नजरों में नंबर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनाव में तीसरे फ्रंट के गठन की संभावनाओं को सिरे से नकारते कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री ओहदे के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले एनडीए के आगे कोई फ्रंट नहीं ठहर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीसरे फ्रंट के नेता एक ओर तो केंद्र सरकार को समर्थन कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में फिर कांग्रेस के बचाव के लिए तीसरे मोर्चो का मखोटा डालकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वोटर सब कुछ जानते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समझौते करने वाली पार्टी है। इसके लीडर झूठी शोहरत और कुर्सी के लिए लड़ते हैं। उपमुख्यमंत्री ने एलान किया कि अगले सप्ताह किसानों को करीब डेढ़ लाख ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं, जिनमें मानसा, बुढलाडा और सरदूलगढ़ के 15 हजार कनेक्शन शामिल हैं।

इस मौके पर हलका विधायक प्रेम मित्तल, विधायक चतिन सिंह समाओ, पनसीड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह औलख, भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश गोयल, डीसी अमित ढाका, एसएसपी भूपिंदर सिंह खटडा के अलावा अन्य अकाली नेता हाजिर थे।


67 करोड़ के विकास कार्यों के रखे नींव पत्थर
सुखबीर बादल ने वीरवार को संगत दर्शन के दौरान आठ गांवों फफड़े भाईके, बप्पीआना, नरिंदर पुरा, बरनाला, खारा, ढैपई, मोहर सिंह वाला व होडला कला की समस्याएं सुनीं और उनका हल किया। इससे पहले उन्होंने करीब 67 करोड़ रुपये के विकास कार्य का नींव पत्थर रखे। उन्होंने 1 करोड़, 5 लाख रुपये की लागत के साथ नई बनी थाना सिटी मानसा की इमारत का उद्घाटन करने के अलावा मानसा कैंचियां में 52 एकड़ के रकबे में फैली 25 करोड़ रुपये की लागत वाली पुडा कालोनी व रमदित्तेवाला चौक में 40 करोड़ रुपये की लागत वाली मानसा-तलवंडी साबो सड़क के नींव पत्थर रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed