फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, mansa, doctor protest

आज पंजाब में ठप रहेंगी प्राइवेट डॉक्टरी सेवाएं

Thu, 15 May 2014 10:57 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Thu, 15 May 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
punjab, mansa, doctor protest
राज्य के सभी प्राइवेट अस्पतालों में शुक्रवार को डॉक्टरी सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। बुधवार को एक बच्चे की मौत के बाद आकाश अस्पताल को जलाने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


वहीं, मानसा सिविल अस्पताल में डॉ. आकाशदीप गर्ग के घर को आग लगाने के विरोध में डॉक्टरों का धरना जारी रहा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष डॉ. राम भारद्वाज और जिलाध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह रायपुरी ने कहा कि घटना के विरोध में शुक्रवार को प्राइवेट डॉक्टरी सेवाएं पंजाब भर में ठप रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. आकाशदीप अस्पताल और डॉक्टर का घर जलाने के विरोध में मानसा पुलिस ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उनकी मांग है कि पुलिस तोड़फोड़ करने वाले व्यक्तियों की फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तार करे। अगर इसमें देरी की गई तो डॉक्टर अगले संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने मानसा अस्पताल में लगाया धरना जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को धरने में सरकारी और जिले भर के अलावा बठिंडा, मानसा और रामपुरा के प्राइवेट डॉक्टरों और मैक्स अस्पताल मैनेजमेंट कमेटी के डॉक्टर त्रिवेदी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed