{"_id":"6278516677bf6b4ca3c9897480e6acb4","slug":"punjab-ludhiana-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों और रोडवेज मुलाजिमों में हाथापाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों और रोडवेज मुलाजिमों में हाथापाई, हंगामा
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में टिकट न लेने पर पहले विद्यार्थियों ने कंडक्टर और ड्राइवर से हाथापाई की और बाद में जगरांव के रोडवेज मुलाजिमों ने इकट्ठा होकर विद्यार्थियों को सड़क पर दौड़ाया। मारपीट से बचने के लिए एक विद्यार्थी बैंक में घुस गया और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।
बैंक के बाहर बड़ी संख्या में रोडवेज मुलाजिम इकट्ठा होने से विवाद गंभीर हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम में बंद विद्यार्थी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज जगरांव डिपो की बस निहालसिंह वाला से जगरांव के लिए चली तो गांव लोपो के कुछ विद्यार्थी बस में बैठ गए। विद्यार्थियों के पास बस का पास भी नहीं था और टिकट लेने से भी इंकार कर दिया।
इस पर कंडक्टर ने बस रुकवा दी, नतीजतन विद्यार्थियों ने टिकट बनवा ली। जैसे ही बस जगरांव पहुंची, कंडक्टर से झगड़ने वाले विद्यार्थियों ने अपने अन्य साथियों के साथ कंडक्टर से हाथापाई की। विद्यार्थियों की गिनती ज्यादा होने और शोर सुनकर बस स्टैंड एवं वर्कशाप से रोडवेज मुलाजिम भी इकट्ठा हो गए। रोडवेज मुलाजिमों को देख कर विद्यार्थी दौड़ लिए। गुस्से में आए मुलाजिम भी उनके पीछे दौड़े।
विज्ञापन
कई विद्यार्थी भाग गए, लेकिन एक बैंक में घुस गया और बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। इससे बैंक में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों का हुजूम बैंक की तरफ आते देख सुरक्षा गार्ड ने गेट बंद कर लिया। इसके बाद मुलाजिमों ने वहां पर नारेबाजी की। बैंक स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने हालात को काबू कर विद्यार्थी को बाथरूम से निकाला। इसके बाद पुलिस ने कंडक्टर सुखविंदर सिंह की शिकायत पर बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।