फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, protest, dalbir kaur

दलबीर कौर ने फूंका पाकिस्तान का ध्वज

Wed, 05 Feb 2014 11:06 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 05 Feb 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, protest, dalbir kaur
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने बुधवार को लुधियाना के जगरांव पुल पर पहुंचकर पाकिस्तान का ध्वज फूंका। जगरांव पुल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर शीश झुकाने के बाद दलबीर कौर ने अपने साथियों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और साफ किया कि पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की लांधी जेल में संदिग्ध हालात में मृत मिले भारतीय कैदी किशोर भगवान की मौत को लेकर प्रदर्शनकारी गुस्से में थे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी खास तौर पर रही।  
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के परमिंदर सिंह पप्पू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार की सुबह करीब 12 बजे जगरांव पुल पर इकट्ठा हुए। सरबजीत की बहन दलबीर कौर भी वहां पहुंच गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जला कर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दलबीर कौर ने कहा कि वे इस घटना की सख्त निंदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि किशोर भगवान के शव को भारत लाने की पूरी व्यवस्था की जाए ताकि हिंदू रीति रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाए। दलबीर कौर ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस दौरान जीएल गिल, भूषण अरोड़ा, डॉक्टर चीमा, मोनू मल्होत्रा, विपिन गलाड़िया, रविंदर सिंह टोनी, मंजीत सिंह, सुभाष जैन, प्रदीप शर्मा, जतिंदर सिंह, रमेश सिंगला सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed