{"_id":"96c6d09309ea6ab1356605291c106253","slug":"punjab-ludhiana-firing-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश की वजह से युवक को गोलियों से भूना, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश की वजह से युवक को गोलियों से भूना, मौत
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुर के रोड पर सोमवार की देर रात को उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब पुरानी रंजिश की वजह से कुछ युवकों ने प्रताप नगर निवासी सुखविंदर सिंह नागरा को गोलियों से भून दिया।
बुरी तरह से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 4 स्वप्न शर्मा, एसीपी रमनीश चौधरी व थाना बस्ती जोधवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
एसीपी रमनीश चौधरी ने बताया कि सुखविंदर सिंह की इलाके में रहने वाले कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। सुखविंदर सिंह देर रात को किसी काम से जा रहा था। रास्ते में आजाद नगर के पास ही युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ हाथापाई कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसे गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
दो गोलियां सीधे सुखविंदर के शरीर पर जा लगीं। वह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। एसीपी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।