फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, crime

पुलिस ने शक के आधार पर पकड़े सौ लोग

Fri, 16 May 2014 11:06 PM IST
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना) Updated Fri, 16 May 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, crime
बुधवार की रात को कांग्रेेसी नेता एवं उसकी पत्नी का कत्ल करके उनकी दोहती को जख्मी करके कोहराम मचाने वाले कातिलाें को पकड़ने के लिए पुलिस के प्रयास अभी रंग नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन


 पुलिस ने घटना वाली रात से लेकर वीरवार तक इलाके में विभिन्न जगहों से करीब सौ लोगों को राउंडअप करके पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


बुधवार की रात रेलवे रोड निवाीस कांग्रेेसी नेता सुरेश गोयल उनकी पत्नी की अज्ञात हमलावर ने चाकू मार कर हत्या कर दी और उनकी दोहती सुघना को भी जख्मी कर दिया। दोहरे हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने थानों का रिकार्ड खंगाल कर नशा बेचने वाले लोगों की लिस्ट बना कर छापामारी की जा रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फिलहाल गोयल को घर को अभी भी सील कर रखा है और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस कातिल का स्कैच बनाने में जुटी है। इस दोहरे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया है। एसएसपी आशीष चौधरी का कहना है कि सभी टीमें अपने अपने ढंग से प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed