{"_id":"2fac6318dedde5aadbbf0176647e0db7","slug":"punjab-ludhiana-crime-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में नामजद डिप्टी मेयर को क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में नामजद डिप्टी मेयर को क्लीन चिट
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 05 Apr 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी पुरी इलाके में रहने वाले गगनदीप नत्त उर्फ गग्गू की हत्या के मामले में नामजद लुधियाना के डिप्टी मेयर आरडी शर्मा को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।
पुलिस ने डिप्टी मेयर, उसके साले, दामाद और दो अन्य पर दर्ज किए हत्या के मामले को शनिवार को रद्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल पर बात करते हुए गगनदीप ट्रेन से टकराया और उसकी मौत हो गई। जीआरपी के सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर मुरलीधर ने कहा कि गगन के भाई रेशम नत्त ने अपने बयान में कहा था कि उसी के सामने आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की थी। उसके बयान पर पुलिस ने डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, उनके साले, उनके दामाद और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
अगले ही दिन डिप्टी मेयर आरडी शर्मा ने इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिल जांच की मांग की। इंस्पेक्टर मुरलीधर ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई जिसमें पता चला कि रेशम नत्त मौके पर ही मौजूद नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि होली के दिन गगन के कुछ दोस्त इलाके में ही स्थित एक दुकान पर बैठे पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शराब भी पी थी। पार्टी से बाहर निगलकर गगन ने इलाके में रहने वाली अपनी एक दोस्त को फोन किया। उस युवती का नंबर बीजी आया तो वह गुस्से में आ गया।
विज्ञापन
जब युवती से बात हो रही थी तो वह उस पर शक करने लग पड़ा। इसी दौरान गगन ने युवती को रेलवे लाइनों पर मिलने के लिए कहा। उसने कोई मजबूरी बताई कि वह नहीं आ सकती तो गगन ने उसे कहा कि वह रेलवे लाइन पर खड़ा है कुछ भी कर सकता है। इसी दौरान बातों बातों में वह ट्रेन से टकरा गया और लाइनों के पास गिर गया। इसी दौरान युवती ने गगन के एक दोस्त को फोन कर कहा कि उसका फोन अचानक बंद हो गया है वह रेलवे लाइनों के पास गया था वहां पर उसके साथ कोई हादसा हुआ है। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे तो गगन घायल था।
इंस्पेक्टर मुरलीधर ने कहा कि फोन कॉल डिटेल से पता चला कि घटना के करीब 10 से 15 मिनट बाद ही रेशम घटनास्थल पर पहुंचा था। वह ही अपने दोस्तों के साथ उसे अस्पताल ले गया था। पुलिस ने युवती के भी बयान दर्ज किए हैं।
हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा : रेशम नत्त
मृतक गगन के भाई ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव की वजह से पुलिस ने डिप्टी मेयर आरडी शर्मा को क्लीन चिट दी है। वे इंसाफ के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
कानून पर पूरा भरोसा था : डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर आरडी शर्मा ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा था। कानून ने अपना काम किया है। गगन की मौत का उन्हें भी दुख है। वे इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना प्रकट करते हैं।