{"_id":"5508ec3cce0b50a5c918cc1d56cbb1d4","slug":"punjab-ludhiana-crime-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की हत्या में हुए थे दो तरह के हथियार इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की हत्या में हुए थे दो तरह के हथियार इस्तेमाल
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होजरी व्यापारी महेश वर्मा के बेटे राहुल वर्मा की हत्या करने के लिए हत्यारों ने दो तरह के हथियार इस्तेमाल किए थे। इसके अलावा हत्यारों ने राहुल पर ताबड़तोड़ 19 बार तेजधार हथियार से वार किया था।
छाती, पेट, पीठ, टांग और सिर पर हत्यारों ने हमला कर राहुल को मौत के घाट उतारा। इसका खुलासा मंगलवार को राहुल के पोस्टमार्टम के लिए बनाई गई डॉ. गीता, डॉ. नवजोत कौर व डॉ. गुरप्रताप सिंह की टीम ने किया। राहुल के सिर पर सबसे ज्यादा चोट के निशान हैं और डाक्टरों ने आशंका जताई है कि राहुल की मौत भी सिर पर लगी चोटों के कारण हुई है। हत्यारों ने राहुल के पेट और छाती पर भी बुरी तरह से तेजधार हथियार घुसाया गया है।
हत्यारों द्वारा घायल की गई राहुल की बहन प्रियंका की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है। डीएमसी अस्पताल के डाक्टरों की टीम लगातार प्रियंका के इलाज में लगी हुई है। पुलिस भी प्रियंका के जल्द ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि हत्यारों के बारे में उससे कुछ पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
उधर, राहुल की हत्या करने वाले आरोपियों के बारे में पुलिस को अभी तक कुछ पता नहीं है। पुलिस लगातार आरोपियों का पता लगाने के लिए कई तरीकों से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस की कई टीमें इस मामले में अलग अलग तरीके से जांच करने में लगी हुई हैं। पुलिस राहुल और प्रियंका के फोन कॉल डिटेल निकला कर चेक करने में लगी हुई है ताकि उसमें से कोई सुराग मिल सके।
राहुल के पहचान के सभी हैप्पी पुलिस हिरासत में
मरने से पहले राहुल ने अपने किसी पहचान के हैप्पी का नाम लिया था कि हैप्पी मुझे मत मार। उसके बाद अस्पताल में जाकर राहुल ने कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। राहुल के मरने से पहले जो नाम उसने लिया था पुलिस पता लगा रही है कि राहुल की पहचान में कितने हैप्पी नाम के युवक हैं। पुलिस ने सभी हैप्पी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नम आंखों से सभी ने दी राहुल को अंतिम विदाई
प्रियंका की शादी में जुटे हुए परिजनों को इस अनहोनी घटना का कोई अंदेशा नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पुलिस ने वारिसों के हवाले शव किया तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा था। राहुल के करीबी रिश्तेदार और उसके दोस्त नम आंखों से विदाई देने के लिए पहुंचे थे। मंगलवार दोपहर को सिविल लाइन स्थित श्मशानघाट इलाके में राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जल्द हाथ में होंगे हत्यारे : पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पुलिस अपनी पूरी मेहनत से राहुल की हत्या के मामले में जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे भी है, लेकिन अभी कुछ बता नहीं सकते। जल्द ही मामले को सुलझा कर हत्यारों को दबोच लिया जाएगा।