फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, protest against police by families in barnala, barnala protest

पुलिस परिवारों ने एसएसपी के दफ्तर का घेराव कर मांगा इंसाफ  

Tue, 14 Jun 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Tue, 14 Jun 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
protest, protest against police by families in barnala, barnala protest
प्रदर्शन - फोटो : file
मंगलवार को जिले के समूह पुलिस परिवारों ने एसएसपी दफ्तर के घेराव कर जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर से अपने साथ हुई धक्केशाही संबंधी इंसाफ की गुहार लगाई। उन्होंने एसएसपी तूर पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। राज्य में यह बात पहली बार हुआ है कि किसी जिले में पुलिस परिवारों ने जिला पुलिस मुखी के खिलाफ लगातार दूसरी बार धरना दिया हो। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत दिनों पुलिस चौकी हंडियाया में दर्शन सिंह नामक एक व्यक्ति सल्फास खाकर खुदकुशी कर गया था। इसका आरोपी ठहराते हुए जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने पुलिस चौकी हंडियाया के तत्कालीन चौकी प्रभारी चरणजीत सिंह व मुंशी सौदागर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


आज पुलिस परिवारों में से पीड़ित पुलिस परिवार से सदस्यों कमलजीत कौर व नरेंद्र कौर ने बताया कि मृतक दर्शन सिंह ने पुलिस चौकी में किसी और कारण सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली थी। जिला पुलिस मुखी ने बिना कोई जांच किए उनके पति चरणजीत सिंह तत्कालीन चौकी इंचार्ज व मुंशी सौदारगर सिंह पर कत्ल का मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको बाद में विश्वास दिलाया गया कि वह कत्ल का मामला खारिज कर लापरवाही का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजेंगे, लेकिन एसएसपी तूर ने उनसे वादाखिलाफी करते हुए उन्हें कत्ल के आरोप में जेल भेज दिया। संपर्क करने पर जिला पुलिस मुखी तूर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed