{"_id":"570293b34f1c1b504ac811da","slug":"protest-plastic-industrialist-protest-in-ludhiana-protest-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी आफिस के बाहर प्लास्टिक कारोबारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी आफिस के बाहर प्लास्टिक कारोबारियों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एक अप्रैल से प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों ने सोमवार को डीसी आफिस के बाहर धरना दिया। कारोबारियों और उद्यमियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्य सुबह साढ़े दस बजे ही डीसी आफिस पहुंच गए। डीसी रवि भगत के न मिलने के कारण दोपहर ढाई बजे तक वह डीसी आफिस के बाहर ही प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और डिप्टी मेयर आरडी शर्मा मौके पर पहुंचे और कारोबारियों से मीटिंग की।
प्रधान गुरदीप सिंह बतरा की अगुवाई में हुई मीटिंग में उन्होंने मांग की कि 50 माईक्रोन से अधिक के कैरी बैग की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ने एक अप्रैल से राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस फैसले से पांच हजार इकाईयां बंद हो गई हैं और इस कारोबार से जुड़े लाखों लोग सड़कों पर आ गए हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह बतरा ने कहा कि केंद्र सरकार 50 माईक्रोन से अधिक के प्लास्टिक बैग को इजाजत देती है, उसी आधार पर सूबे में भी बैग बनाने और बेचने की मंजूरी दी जाए। मेयर ने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग और थर्मोकॉल पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है।
पैकिंग मैटीरियल पर कोई पाबंदी नहीं है। 50 माईक्रोन से अधिक के प्लास्टिक बैग के संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से मीटिंग करवाई जाएगी। इस मौके पर इलमजोत सिंह, हरमनजोत सिंह, दविंदर सिंह, विपन कटारिया, अशोक, वरिंदर लक्की, इंदरजीत सिंह, मुकेश, इंदरजीत सिंह और पुनीत मुखेजा मौजूद रहे।