फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Protest against CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal in Ludhiana

Ludhiana: सीएम मान और केजरीवाल का विरोध, लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, आप के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 17 Mar 2025 04:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Mar 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
Protest against CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal in Ludhiana
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सोमवार को लुधियाना दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को यहां विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


हैबोवाल इलाके में आप नेताओं की कार्यकर्ताओं के साथ पब्लिक मीटिंग चल रही थी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अरविंद केजरीवाल भी थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान दंगा पीड़ितों ने सीएम भगवंत सिंह मान से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। हालांकि दंगा पीड़ित उक्त हॉल में पहुंच गए जहां सीएम भगवंत मान लोगों को संबोधित कर रहे थे। वहीं उन्होंने सीएम भगवंत मान को आवाज लगाना शुरू कर दी। यह देख सभी हैरान हो गए और वहां काफी हंगामा हो गया। 
विज्ञापन




दंगा पीड़ित एसोसिएशन के सुरजीत सिंह और उनकी महिला साथियों ने वहां नारेबाजी की और सीएम से मिलने की इच्छा जताई। मगर पुलिस वालों ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी तो वहां चीखना चिल्लाना शुरू हो गया। पुलिस मुलाजिमों ने सभी को काबू किया और बाहर की ओर धकेलते हुए ले गए। इस दौरान दंगा पीड़ितों ने पंजाब पुलिस के साथ-साथ पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम से मिल अपनी मांगे जल्द पूरी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगा पीड़ित एसोसिएशन के सुरजीत सिंह ने बताया कि वह सिर्फ सीएम भगवंत मान से मिलना चाहते थे। उन्होंने समय मांगा था, लेकिन उन्हें बार-बार टरका दिया जाता है। वह पिछले तीन साल से सीएम से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक बार भी मुलाकात नहीं हुई। चंडीगढ़ में भी उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। 


सुरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर उनकी कुछ मांगे थी जो पंजाब सरकार को पूरी करनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री समय नहीं दे रहे और पंजाब सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं कर रही। सुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में 25 हजार दंगा पीड़ित परिवार रहते हैं। जिन्हें घर अलाटमेंट होने हैं और काम के लिए बूथ अलाटमेंट होने है। नौजवानों को नौकरी देनी है और बच्चों की बीए तक की फ्री पढ़ाई की मांग के साथ साथ मेडिकल और नॉन मेडिकल में दो प्रतिशत कोटा बहाल करने की मांग थी। इसके अलावा विधानसभा में सिख कत्लेआम के लिए निंदा प्रस्ताव लाना था, जो पंजाब सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वह फिर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने की कोशिश करेंगे ताकि हाईकोर्ट की तरफ जो आदेश जारी किए गए है, उसे उन्हें दिखा अपनी मांगे पूरी करवाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed