फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Political furore due to cancellation of nomination papers in Sunam, Sangrur

नामांकन पत्र रद्द होने से सुनाम में सियासी घमासान

Fri, 05 Feb 2021 04:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Political furore due to cancellation of nomination papers in Sunam, Sangrur
सुनाम में धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : SANGOOR
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरविंदर सिंह का नामांकन पत्र रद्द होने से सुनाम की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। आप नेता व विधायक अमन अरोड़ा के नेतृत्व में शुक्रवार को दिए धरने में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा, बुढलाडा (मानसा) से विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम और लहरागागा हलका प्रभारी जसवीर सिंह कुदनी शामिल हुए। धरने को संबोधित करते नेता विपक्ष चीमा, विधायक अरोड़ा व विधायक बुद्ध राम ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के इशारे पर लोकतंत्र प्रणाली की तमाम सीमाएं लांघी जा रही हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सुनाम में उन्हीं की पार्टी के प्रत्याशी पवन बाबा को कचहरी परिसर से अगवा कर लिया गया था। इसके बाद पार्टी ने पवन बाबा के कवरिंग कैंडिडेट हरविंदर सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। लेकिन प्रशासन ने हरविंदर सिंह के नामांकन को भी रद्द कर दिया। उन्होंने मांग की कि पवन बाबा को अगवा करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। प्रत्याशी हरविंदर सिंह का नामांकन पत्र बहाल किए जाए। राज्य सरकार यदि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाना चाहती है तो एसडीएम का तुरंत तबादला करे। जब तक सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो समूची आम आदमी पार्टी बडे़ स्तर पर आंदोलन करेगी। इसके लिए चुनाव आयोग और हाईकोर्ट तक जाएंगे। एसडीएम मनजीत कौर ने सत्तापक्ष के इशारे पर जिस आधार पर नामांकन पत्र रद्द किए हैं, वो अनुचित है। ऐसी खामियां तो हर प्रत्याशी में होंगी।
विज्ञापन

एसडीएम मनजीत कौर ने पक्षपात के आरोपों को सिरे से नकारते कहा कि कानून के तहत ही प्रत्याशी के नामांकन रद्द किया गया हैं। इसकी बाकायदा शिकायत प्राप्त हुई है। उन्हें 153 एतराज मिले थे, जिनमें से केवल तीन को रद्द किया गया है। जिनके पुख्ता व सॉलिड प्रमाण थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी को इमानदारी से निभाया है। मीडिया के जरिये विधायक अमन अरोड़ा द्वारा गलत भाषा का प्रयोग करने की सूचना मिल रही है। अभी तक उन्होंने खुद यह सुना या देखा नहीं है। इसे देखकर ही वह अगला कदम उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed