फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police brought those who gave weapons to gangsters and left Bathinda on production warrant

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टरों को हथियार देने और उन्हें बठिंडा छोड़ने वालों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sat, 16 Jul 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police brought those who gave weapons to gangsters and left Bathinda on production warrant
लुधियाना। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप काहलों से लगातार पूछताछ जारी है। संदीप काहलों के कहने पर गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने और सिद्धू मूसेवाला की हत्या से दस दिन पहले उन्हें बठिंडा छोड़कर आने वाले आरोपियों को सीआईए टू की टीम प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने इस मामले में बलदेव चौधरी, जसकरण सिंह और संदीप काहलों के साथी सतबीर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस जल्द ही तीनों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

संदीप काहलों पहले ही कमिश्नरेट पुलिस के पास रिमांड पर चल रहा है। सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि संदीप काहलों पहले ही सात दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए गैंगस्टरों को बलदेव चौधरी ने हथियार सप्लाई किया था। इससे पहले बलदेव चौधरी को जसकरण सिंह हथियार देकर गया था। वहीं हत्या के लिए दस दिन पहले गैंगस्टरों को बठिंडा छोड़ कर आने वाले संदीप काहलों के साथी सतबीर को प्रोडक्शन वारंट लिया गया है। अब तीनों आरोपियों से आमने-सामने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। इस बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीद है कि चारों को आमने-सामने बैठाकर फरार चल रहे मनी रइया और मंदीप तूफान के साथ अन्य के बारे में भी सुराग मिलेगा।
विज्ञापन

चाचा की मौत से बेहद दुखी है संदीप काहलों
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी संदीप काहलों विधानसभा के पूर्व स्पीकर और सीनियर अकाली नेता निर्मल सिंह काहलों का भतीजा है। हर चुनाव में संदीप काहलों अपने चाचा निर्मल सिंह काहलों के साथ रहा है। अचानक हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पूरा परिवार परेशान है। वहीं चाचा निर्मल सिंह काहलों की मौत के बाद संदीप भी परेशान हो गया है और बेहद दुखी है। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि संदीप काहलों अभी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। अगर अदालत इजाजत देगी तो संदीप काहलों को निर्मल सिंह काहलों के अंतिम संस्कार में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed