फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Play crackers in tight Cotton clothes

कॉटन के तंग कपड़े पहनकर चलाएं पटाखे

Sat, 02 Nov 2013 10:23 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 02 Nov 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
Play crackers in tight Cotton clothes
दीपावली की खुशियों के बीच पटाखों का खास महत्व है। पटाखों के धूम धड़ाके के बीच सावधानी जरूरी है। डाक्टरों ने इस संबंध में लोगों को सलाह दी है कि पटाखों की चिंगारी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले साल सीएमसी अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में दीपावली की रात आने वाले मरीजों में आठ से 16 साल की उम्र के लड़कों की संख्या ज्यादा रही।

इसके पीछे एक ही कारण रहा कि बच्चों ने बिना बड़ों की देखरेख में पटाखे चलाए और नुकसान करवा लिया। डाक्टरों का कहना है कि पटाखे चलाते वक्त कई तरह की सावधानियां रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन


 शरीर के विभिन्न अंगों के अलावा आंखों पर इसका गहरा असर पड़ता है। कई बार आंख की रोशनी तक खत्म हो जाती है।

 सीएमसी के आंखों के विभाग के हैड डॉ. नितिन बतरा का कहना है कि पटाखे चलाते वक्त बच्चों का खास ध्यान दें। बच्चों को अपनी देखरेख में ही पटाखे चलाने दें। घर में बच्चे छोटे हों तो बम एवं आतिशबाजी की खरीददारी से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों को स्टोर करते वक्त भी सावधानी रखना जरूरी है। पटाखे चलाते वक्त कॉटन के तंग कपड़े पहनें। आंखों पर चोट आने पर इसे कॉटन से कवर करके तुरंत अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed