फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   old woman wrote a letter to PM modi asking for Euthanasia

बुजुर्ग महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख मांगी इच्छामृत्यु, पुश्तैनी घर की जमीन बनी वजह

Sat, 11 Jul 2020 11:13 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
old woman wrote a letter to PM modi asking for Euthanasia
Open Letter
डीसी बी श्रीनिवासन और एसएसपी नानक सिंह से इंसाफ न मिलने पर रामपुरा निवासी बुजुर्ग महिला सत्या देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु मांगी है। पीएम को भेजे पत्र में उन्होंने बताया कि रामपुरा में उनका पुराना पुश्तैनी घर है। जिसके पड़ोस में सुभाष चंद्र की 46 गज जगह भी लगती है।
विज्ञापन


महिला ने बताया के जब वह विदेश में अपने लड़कों के पास गई थी तो सुभाष चंद्र ने अपनी मलकीयत वाली 46 गज जगह समेत उनके घर की पचास गज जगह भी फर्जी तरीके से चाउके ज्वेलर के मंजीत सिंह को बेच दी। सुभाष ने मंजीत सिंह के परिवार की महिलाओं के नाम पर फर्जी दो रजिस्ट्रियां भी करवाई।
विज्ञापन


महिला ने बताया के जब उसे पता चला तो वह अपने लड़के विकास के साथ भारत अपने घर रामपुरा पहुंची। वहां देखा कि मंजीत सिंह उनके घर के हिस्से वाली जगह पर मजदूर लगाकर कब्जा कर रहा है। महिला ने बताया के उसने उसी समय थाना रामपुरा पुलिस को शिकायत दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह अपने लड़के विकास को लेकर एसएसपी नानक सिंह के पास लिखित शिकायत करने पहुंची। एसएसपी ने भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की। महिला ने बताया के एसएसपी ने सुनवाई करने की बजाए उसे उसके लड़के के सामने जलील किया।

इसके अलावा रामपुरा के डीएसपी जसवीर सिंह ने शिकायत पर जांच करने की बजाए विरोधी पक्ष के हक में झूठी जांच रिपोर्ट बना दी और खुद डीएसपी ने अपनी रिपोर्ट में लिख दिया के सत्या देवी की जगह को लेकर विरोधी पक्ष के साथ अदालत में केस चल रहा है, जबकि उसका कोई केस नहीं चल रहा।


महिला ने आरोप लगाया कि डीसी बी श्रीनिवासन, एसएसपी नानक सिंह को उसने शिकायत देकर इंसाफ की मांग की लेकिन किसी भी अधिकारी ने इंसाफ नहीं दिया।
महिला ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से कहा कि अगर वो उसे इंसाफ नहीं दिला सकते तो उसे इच्छामृत्यु की मंजूरी दी जाए।

एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट रामपुरा के डीएसपी जसवीर सिंह से मांगी है। जबकि फूल के डीएसपी जसवीर सिंह का कहना था कि महिला की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed