फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   number, students, village ,Ludhiana, Suicide

नंबर कम आने पर छात्र ने लगाया फंदा

Tue, 06 May 2014 10:47 PM IST
लुधियाना।
लुधियाना। Updated Tue, 06 May 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
number, students, village  ,Ludhiana, Suicide
परीक्षा में नंबर कम आने से परेशान इस्लामगंज निवासी बीकॉम के छात्र बेअंत पटेल (20) ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


थाना डिविजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह ने बताया कि बेअंत मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला आजमगढ़ का रहने वाला था। वह एक सप्ताह पहले गांव गया और सोमवार को ही लौटा था। कुछ दिन पहले उसके पेपरों में नंबर कम आए थे। इसकी वजह से वह परेशान था। वह परिजनों की हर बात पर गुस्सा हो जाता था और झगड़ा करने लगता था। बुधवार सुबह भी वह काफी परेशान था।
विज्ञापन


उसकी मां गांव में ही रह रही थी और पिता व भाई यहां पर थे। सुबह उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक बेअंत कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसे देखने के लिए कमरे में गए। अंदर उसका शव लटका हुआ था। इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed