फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NRC and CAA Against Kirtan concierge Shaheen Bagh Ludhiana

लुधियाना शाहीन बाग में पांचवे दिन कीर्तन दरबार का आयोजन

Sun, 16 Feb 2020 10:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
NRC and CAA Against Kirtan concierge Shaheen Bagh Ludhiana
लुधियाना दाना मंडी में शाहीन बाग प्रदर्शन के पांचवें दिन नामदेव कालोनी से मोहम्मद मेहरदीन, मुहम्मद रिजवान सैफी, मुहम्मद मुख्तार, हाजी यूसूफ शमीम रियाज, मुहम्मद राशिद और मुहम्मद हारुन की अगुवाई में जत्था शामिल हुआ। वहीं बड़ी संख्या में शहर के अलग-अलग स्थानों से महिलाऐं व पुरुष पहुंचते रहे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता बिल को धर्म आधारित बनाने की वजह से देश भर में जन आंदोलन चल रहा है। लुधियाना दाना मंडी में शाहीन बाग नाम से चल रहे प्रदर्शन में सिख फॉर एलाइंस की ओर से भाई गुरमीत सिंह, भाई प्रदीप सिंह, भाई संदीप सिंह ने कीर्तन किया। पंडाल में मौजूद सभी हिंदू, सिख, मुस्लिम, दलित और रविदासिया भाईचारे के लोगों ने श्रद्धा और मोहब्बत के साथ कीर्तन सुना। प्रदर्शन में सिख फॉर एलाइंस के गुरसाहिब सिंह, अमन सिंह प्रधान पंजाब अंबेडकर नवयुवक सभा इंदरदीप सिंह, मुहम्मद नदीम, मुहम्मद शमसुद्दीन, मुहम्मद मुस्तकीम, सुरेंद्र सिंह इंकलाबी, इंदरजीत सिंह एडवोकेट संविधान बचाओ देश बचाओ कमेटी, श्री गुरुदयाल सहोता मूल निवासी संघ, मुहम्मद मेराज कुंदनपूरी, मुहम्मद अशरफ इकरा सोसाइटी गुलाबी बाग ने भी संबोधन किया। नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से की जा रही नफरत की राजनीति का जवाब हम आपसी भाईचारे प्यार और मोहब्बत को बनाकर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लुधियाना के शाहीन बाग में लगाए गए कीर्तन दरबार से देशभर में कौमी एकता का एक बड़ा संदेश पहुंचा। नायब इमाम ने कहा कि आने वाले दिनों में भी सीएए और एनआरसी का विरोध इसी तरह जारी रहेगा और अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधि यहां पर आकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed