फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of Sidhu Moosewala raised Questions over security of Lawrence Bishnoi

मूसेवाला के पिता बोले: लॉरेंस को सरकार सुरक्षा क्यों दे रही, बोलना नहीं करूंगा बंद, चाहे हत्या हो जाए

Mon, 08 Aug 2022 12:53 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 12:53 AM IST
सार

बलकौर सिंह ने कहा कि वह सरकार से पूछते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई को आम आदमी की तरह क्यों नहीं रखा जा रहा, जैसे वह अपने पुत्र के कत्ल मामले में गवाही देने अकेले जाएंगे, इसी तरह लॉरेंस जैसे गैंगस्टरों को भी अकेले लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Father of Sidhu Moosewala raised Questions over security of Lawrence Bishnoi
गांव मूसा में संबोधित करते सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिर्फ सिद्धू मूसेवाला ही नहीं मरा बल्कि पंजाब की एक बुलंद आवाज, एक कलम, एक सिख चेहरे का कत्ल हुआ है लेकिन सरकारों को इसकी चिंता नहीं है। ये बात रविवार को सिद्धू के गांव मूसा में उनकी समाधि पर पिता बलकौर सिंह ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक उनका भी कत्ल हो जाए लेकिन वह बोलना नहीं बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर, जिस पर 60 से अधिक मामले दर्ज हैं, को सरकार सुरक्षा क्यों दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारों से उन्हें कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही, जब तक पंजाब के लोग व सिद्धू के प्रशंसक एकजुट हैं तो उसकी आवाज को कभी भी मारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


बलकौर सिंह ने कहा कि वह सरकार से पूछते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई को आम आदमी की तरह क्यों नहीं रखा जा रहा, जैसे वह अपने पुत्र के कत्ल मामले में गवाही देने अकेले जाएंगे, इसी तरह लॉरेंस जैसे गैंगस्टरों को भी अकेले लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब गैंगस्टरों के पास इतनी सुरक्षा व उनके ब्रांडेड कपड़े नौजवान देखते हैं तो उनके मन में भी ऐसा बनने की लालसा होती है। इसलिए गैंगस्टरों के गुर्गों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब से गैंगस्टर कल्चर खत्म होना चाहिए, ताकि मशहूर होने पर किसी का पुत्र न मारा जाए। सिद्धू मूसेवाला ने दबे कुचले गायकों की बाजू पकड़नी थी। उन्होंने कहा कि सिद्धू के जाने से पंजाब को बड़ी क्षति पहुंची है। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के बुत पर लड़कियों व महिलाओं ने राखी भी बांधी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed