{"_id":"c65ece48b8f5694b6f189b5b186bc6e3","slug":"no-information-regarding-barnala-s-joining-sad-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला के शिअद में आने की जानकारी नहीं : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला के शिअद में आने की जानकारी नहीं : बादल
अमर उजाला, बादल (मुक्तसर)
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शिअद (लोंगोवाल) के नेता सुरजीत सिंह बरनाला के दोबारा अकाली दल में शामिल होने संबंधी लग रही अटकलों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें तो इस बारे में कुछ मालूम नहीं।
उन्हें तो ऐसी कोई जानकारी नहीं है तथा उन्होंने मीडिया के माध्यम से ही यह बात सुनी है।
मुख्यमंत्री बादल ने यह बात शनिवार को गांव बादल स्थित दशमेश कॉलेज फॉर गर्ल्स में आयोजित विज्ञान कांग्रेस के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। वह यहां बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
कांग्रेस लीडरशिप द्वारा शिअद पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को झूठे केसों में फंसाने और बदले की राजनीति करने संबंधी किए जा रहे प्रचार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बदले की राजनीति में कभी विश्वास नहीं रहा है। उल्टा इसके विपरीत कांग्रेस का रिकार्ड यही रहा है कि हमेशा ही बदले की राजनीति की जाए।
विज्ञापन
इसके लिए मिसाल के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही ले लीजिए, जिन्होंने राज्य में बदले की भावना से सियासत की शुरुआत की। सियासी रंजिश के चलते शिअद नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर झूठे पुलिस केस दर्ज करवाए।