{"_id":"9465fe228cef5e8b80040e4f61c3d9bb","slug":"murder-mystery-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-सहेली ने किया था सोनिया का कत्ल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-सहेली ने किया था सोनिया का कत्ल
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढंढारी कलां स्थित आईसीडी यार्ड के बाहर दो सप्ताह पहले हत्या करने के बाद फेंकी गई अमर दास कॉलोनी निवासी सोनिया की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।
हत्या उसके प्रेमी ने उसकी सहेली और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर की थी। सोनिया के प्रेमी और उसकी सहेली ने आपस में प्रेम संबंध बनाने के लिए उसकी बलि चढ़ा दी।
थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती चौकी ढंढारी कलां की पुलिस ने इस मामले में सोनिया के प्रेमी डाबा निवासी विजय कुमार व उसकी सहेली सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दोनों साथी संदीप और सुमित अभी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
एसीपी साउथ गुरजीत सिंह और चौकी ढंढारी के इंचार्ज एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने कहा कि आरोपी सोनू और मृतक सोनिया दोनों सहेलियां थी। सोनू और आरोपी विजय कुमार एक ही बेहड़े में रहते थे। सोनिया के विजय कुमार के साथ प्रेम संबंध थे, लेकिन विजय कुमार सोनिया की सहेली सोनू को भी पसंद करता था।
विज्ञापन
कुछ समय पहले विजय ने सोनू को प्रेम संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन सोनू ने उसे कहा कि जब तक सोनिया उसके साथ है वह उसके साथ प्रेम संबंध नहीं बना सकती। दोनों ने अपने प्रेम संबंध बनाने के लिए उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। दोनों ने सुमित और संदीप को भी इस काम में शामिल किया।
प्लानिंग के अनुसार 23 जनवरी की रात को आरोपियों ने सोनिया को अपने पास बुलाया। सभी ने इकट्ठे बैठ कर शराब पी। शराब पीने के बाद विजय सोनिया को बाइक पर बैठा कर आईसीडी यार्ड के पास पहुंचा। तीनों अन्य आरोपी भी उन्हीं के पीछे आ गए। वहां पर मौका देख आरोपियों ने सोनिया की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी सोनिया का शव वहीं पर फेंक कर फरार हो गए।
गुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी विजय मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला रायबरेली का रहने वाला है। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विजय कुमार सोनू के साथ ट्रेन से शहर छोड़ने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ढंढारी रेलवे स्टेशन पर छापामारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपी संदीप व सुमित की तलाश में जुटी हुई है।