फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mp, varun, gandhi, dera, hansali

सांसद वरुण गांधी पहुंचे डेरा हंसाली

Tue, 05 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 05 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
mp, varun, gandhi, dera, hansali
यूपी के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, डेरा हंसाली और डेरा गंढूआं में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। वरुण गांधी डेरा हंसाली के संत बाबा अजीत सिंह की पहली बरसी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान गांधी ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। डेरा हंसाली के प्रमुख बाबा परमजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की बाबा अजीत सिंह में अटूट श्रद्धा थी। वह अपने घर आई हर खुशी के मौके पर डेरे में नतमस्तक होने जरूर आती हैं। गांधी परिवार लंबे समय से डेरा हंसाली से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन



संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों की पहली बरसी पर गुरुद्वारा श्री रमाणा साहिब गांव खेड़ा-हंसाली में बाबा परमजीत सिंह के नेतृत्व में बरसी समारोह आयोजित किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और 26 दिसंबर से शुरू श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, संत बाबा बलजिंदर सिंह राड़ा साहब वाले, संत बाबा बलवीर सिंह, संत बाबा क्रम सिंह, भाई कीर्तनीए सुरिंदर सिंह जोधपुरी, भाई परमजीत सिंह नथलपुरी, भाई अमरीक सिंह, भाई राम सिंह, भाई चरनजीत सिंह, ज्ञानी पूरन सिंह पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, ज्ञानी पूरन सिंह दिल्ली वालों ने हाजिरी भरी।
विज्ञापन



इनके अलावा शिअद हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, पटियाला की विधायक परनीत कौर, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह, विधायक साधु सिंह धरमसोत, शमशेर सिंह दूलों, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, तेज प्रकाश सिंह कोटली, मदन लाल जलालपुर, मलकीत सिंह दाखा, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, अमरिंदर सिंह लिबड़ा, अमृतपाल सिंह टिवाना और जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खहरा ने बाबा जी द्वारा शुरू किए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में संगत को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed