फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mother heart attack due to fear son job Ludhiana

लुधियाना में बेटे की नौकरी जाने के डर से मां को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Tue, 09 Feb 2021 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mother heart attack due to fear son job Ludhiana
लुधियाना। नगर निगम लुधियाना जोन डी के बाहर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब म्युनिसिपल कर्मचारी दल की अगुवाई में महिला के शव को रखकर प्रदर्शन शुरू हो गया। दल के नेताओं ने निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते तुरंत निगम कमिश्नर ने दल के प्रधान चौधरी यशपाल सहित अन्य लोगों को बातचीत के लिए बुलाया। उन्होंने पूरा मामले सुनने के बाद जांच करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शव को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन

म्युनिसिपल कर्मचारी दल प्रधान चौधरी यशपाल ने बताया कि सूरज कुमार निगम ने बतौर पक्का सफाई सेवक काफी समय से काम कर रहा है। लगभग नौ माह पहले वह किसी महिला के साथ प्रेमप्रसंग के चलते फरार हो गया था। उक्त महिला लगभग तीन माह उसके साथ रही और उसके बाद वापस घर लौट गई। इस मामले में सूरज के खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज हुआ न ही उसे थाना ले जाया गया। महिला ने शपथ पत्र पर यह लिखकर दे दिया कि वह अपनी मर्जी से सूरज के साथ गई थी और अब वह अपने घर लौट रही है। इस दौरान निगम ने सूरज को गैरहाजिर कर दिया। उसने बहाली के लिए कई बार आवेदन दिया, लेकिन निगम के कुछ मुलाजिम उसे बहाल करने के बजाय डिसमिस करने के लिए धमका रहे हैं। गैरहाजिर रखे जाने से सूरज का वेतन भी बंद हो गया था। इससे उसकी मां बबली परेशान चल रही थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को किसी ने बबली को बता दिया कि उसके बेटे को डिसमिस किया जा सकता है। इसी गम में उसे दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। इसके बाद म्यूनिसिपल कर्मचारी दल के पदाधिकारी उसकी मौत के लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए शव को लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गए। निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल से मांग की कि सूरज को बहाल नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे जल्द बहाल किया जाए। निगम कमिश्नर ने उनकी बातों को मान लिया तो शव को हटाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed