{"_id":"a3af232c9a8b4e88ea2d265bf0fd5b42","slug":"moga-prisoner-death-alcohol-smuggling-police-arrest-before-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा सब जेल में हवालाती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सब जेल में हवालाती की मौत
अमर उजाला, मोगा
Updated Sat, 31 May 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय सब जेल में बंद एक हवालाती की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक शराब तस्करी केस में भगोड़ा घोषित था। पुलिस ने उसे 15 दिन पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
सब जेल के सुपरिटेडेंट इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि चन्नंण सिंह (50) के खिलाफ छह साल पहले वर्ष 2008 में थाना बाघापुराना में शराब तस्करी का केस दर्ज किया गया था।
अदालत में उपस्थित न होने पर उसे भगोड़ा करार दिया गया था। 15 मई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सब जेल में वह न्यायिक हिरासत में था। उन्होंने बताया कि शनिवार को चन्नण सिंह नहाने लगा तो उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उसे जेल में प्राथमिक डाक्टरी सहायता देने बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
उन्होंने बताया कि सब जेल में 43 कैदियों के रखने की क्षमता है लेकिन यहां 127 हवालाती और कैदी हैं। शनिवार को पूरे शहर में सुबह नौ से पांच बजे कट लगा हुआ था। इस दौरान धूप और गर्मी का भी प्रभाव रहा।