फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Minister Ashu was successful in getting ticket to Cheema too

लुधियाना : कड़वल के बाद पूर्व सांसद गुरचरण सिंह गालिब के नजदीकी ईश्वर जोत चीमा को भी टिकट दिलाने में कामयाब रहे मंत्री आशु

Mon, 31 Jan 2022 01:54 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Minister Ashu was successful in getting ticket to Cheema too
लुधियाना। हलका आत्मनगर से कमलजीत सिंह कड़वल को टिकट दिलाने के बाद मंत्री आशु पूर्व सांसद गुरचरण सिंह गालिब के नजदीकी ईश्वर जोत चीमा को भी टिकट दिलाने में कामयाब रहे। कांग्रेस की अंतिम और लास्ट आठ उम्मीदवारों की सूची में हल्का साऊथ से ईश्वरजोत सिंह चीमा को चुनाव मैदान में उतारा है। ईश्वर जोत चीमा पिछले काफी समय से हल्का साऊथ से दावा कर रहे थे और अपना प्रचार भी करने में जुटे थे। ईश्वरजोत चीमा मंत्री आशु के काफी नजदीकी हैं और अपनी टिकट पक्की मान कर ही वह चुनाव प्रचार करने में जुटे थे। आखिरकार मंत्री आशु की चली और ईश्वरजोत चीमा को चुनाव नामांकन से दो दिन पहले रविवार देर शाम को टिकट देकर पार्टी ने प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद गुरचरण सिंह गालिब के नजदीकी ईश्वरजोत चीमा पिछले काफी समय से चुनाव मैदान में डटे हुए थे। वह मत्री आशु के भी नजदीकी माने जाते है और अक्सर ही मंत्री आशु के साथ ही नजर आते थे। साऊथ हल्के से चुनाव मैदान में उतने की तैयारी में जुटे थे। जब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाबह कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कड़वल के इलाके में रैली करने के लिए पहुंचे थे तो उस समय भी ईश्वरजोत चीमा ने अपना काफी दमखम दिखाने की कोशिश की थी, ताकि उनका टिकट पक्की हो सके। पहली सूची में कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें महानगर की नौ सीटों पर उम्मीदवार एलान कर दिए गए। दूसरी सूची में कांग्रेस ने 4 ओर हलकों में टिकट जारी कर दिए। जिसमें मौजूदा विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के साथ साथ सतविंदर बिट्टी और मलकीत सिंह दाखा की टिकट भी काट दी। साउथ हलके से टिकट पड़ी थी जो पार्टी ने रविवार को टिकट अनाऊंस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed