फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hearing in Kangana Ranaut defamation case; actress appeared via video conferencing

Ludhiana News: कंगना रनौत मानहानि केस में बठिंडा अदालत में वीसी से पेश हुईं

Mon, 31 Aug 2026 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 31 Aug 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Kangana Ranaut defamation case; actress appeared via video conferencing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की अदालत में चल रहे मानहानि केस की सुनवाई के दौरान सोमवार को कंगना रनौत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत में पेश हुईं। इस मामले में सोमवार को शिकायतकर्ता महिंदर कौर के पोते गुरप्रीत सिंह की गवाही दर्ज की गई।

महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहिणीवाल ने गुरप्रीत सिंह को गवाह के तौर पर पेश किया। कंगना के वकील ने दलील दी कि महिंदर कौर को पूरे पंजाब में सम्मान मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि कंगना का ट्वीट महिंदर कौर के बारे में नहीं था। वकील ने दावा किया कि ट्वीट बिलकिस बानो के संबंध में किया गया था। शिकायतकर्ता पक्ष ने इस दलील पर अपना पक्ष रखा। यह मामला किसान आंदोलन के दौरान कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि इस पोस्ट से महिंदर कौर की मानहानि हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर 2026 की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed