फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man show porn movies to his Niece on mobile phone in Ludhiana accused arrested

Punjab: कार्टून की जगह बच्ची मोबाइल पर सर्च कर रही थी पोर्न फिल्म, यह देख मां के उड़े होश, सच ने किया हैरान

Sun, 29 Dec 2024 11:31 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:31 AM IST
सार

मोबाइल फोन से बच्चों पर कितना खतरनाक असर हो सकता है खैर इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। लेकिन पंजाब के लुधियाना में जो घटना हुई है वह हैरान और परेशान कर देने वाली घटना है। यहां एक बच्ची मां के सामने मोबाइल पर कार्टून की जगह पोर्न फिल्म सर्च कर रही थी। यह देख महिला के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Man show porn movies to his Niece on mobile phone in Ludhiana accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा अपनी नाबालिग भतीजी को मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में दिखाता था। इस बात का खुलास तब हुआ जब बच्ची मां के सामने ही मोबाइल पर एडल्ट फिल्म सर्च करने लगी। बच्ची की मां ने जब फोन चेक किया तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची ने सारी बात मां को बताई 

विज्ञापन


लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति अपनी आठ साल की बेटी (भतीजी) को मोबाइल फोन पर एडल्ट फिल्में दिखता था। जब बच्ची के मोबाइल की हिस्ट्री सर्च की तो मां हैरान रह गई। उसने बच्ची से सारी कहानी पूछी तो बच्ची ने बताया कि चाचा उसे ऐसी फिल्में दिखाते हैं। इसके बाद मां ने बच्ची के चाचा से पूछा तो वह सारी बात कबूल कर गया। उसने अपनी भाभी को भी गालियां दी और धमकियां देने लगा। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में बच्ची के चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एडल्ट फिल्म सर्च कर रही थी बच्ची
बच्ची की मां की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बच्ची मोबाइल फोन चलाती थी तो फोन पर एडल्ट फिल्म सर्च कर रही थी। इसी दौरान बच्ची की मां ने फोन चेक किया तो सर्च आप्शन पर गई तो अचानक से फिल्में सामने आ गई। उसने बच्ची को बुलाया और उससे सारी जानकारी ली। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और महिला ने परिवार को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को भी धमकियां देने लगा आरोपी
पारिवारिक सदस्यों के सामने आरोपी चाचा को बुलाया गया तो वह साफ तौर पर कहने लगा कि उसने बच्ची को फिल्में दिखाई है। इसके बाद आरोपी सभी को धमकियां देने लगा। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना मॉडल टाउन की एसएचओ सब इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed