{"_id":"5eca58a28ebc3e903a578cf3","slug":"man-murdered-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl376049184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटा और नाबालिग बेटी ने बिजली की तार से गला घोंटकर ठेकेदार को मार डाला, ये वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-बेटा और नाबालिग बेटी ने बिजली की तार से गला घोंटकर ठेकेदार को मार डाला, ये वजह आई सामने
Sun, 24 May 2020 04:51 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना की महावीर जैन कालोनी इलाके में रहने वाले ठेकेदार राज किशोर (45) को उसकी पत्नी ने अपने बेटे और नाबालिग बेटी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों आरोपियों ने बिजली की तार के साथ राज किशोर का गला दबाया और उसकी हत्या कर दी। जब पड़ोसियों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी थाना दरेसी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने राज किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पत्नी, बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता, बेटे विशाल और नाबालिग बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना दरेसी के इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि राज किशोर ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन
वह शराब पीने का आदी था और उसका अक्सर अपने परिवार के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। शनिवार की रात को भी राजकिशोर का परिवार वालों के साथ झगड़ा हुआ। उसके बाद वह घर से निकल गया। कुछ समय बाद वह वापस आया तो फिर उसका झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
गुस्साई पत्नी और बेटे व बेटी ने राजकिशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान तीनों ने बिजली की तार से गला दबाकर राज किशोर की हत्या कर दी। पहले चिल्लाने और बाद में शांत होने पर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो राजकिशोर मृत पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।