फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana employee stolen shop three controlled

लुधियाना में कर्मचारी ने ही दुकान में कराई थी चोरी, तीन काबू

Fri, 18 Dec 2020 11:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana employee stolen shop three controlled
लुधियाना। जूतों की दुकान में डेढ़ लाख रुपये की नकदी कर्मचारी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 84 हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी धूरी लाइन स्थित आजाद नगर निवासी अजय कुमार, प्रदीप कुमार और मोहल्ला मुरादपुरा निवासी शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी वन दीपक पारिक ने बताया कि अजय कुमार इस्लामगंज स्तिथ जूते की दुकान पर काम करता था। आरोपी को मालूम था कि दुकान में घुसने के रास्ते कौन-कौन से है। इसके अलावा आरोपी को पैसे के बारे में भी पूरी जानकारी थी। उसने दुकान के अंदर से पैसे चोरी करने की योजना बनाई। इसमें उसने अपने दोस्त प्रदीप कुमार और शिव कुमार को भी शामिल कर लिया। योजना के मुताबिक 13 दिसंबर को आरोपी पीछे वाला दरवाजा खुला छोड़ गया।
विज्ञापन

चोरी के दौरान आरोपी अजय कुमार दुकान के बाहर खड़ा रहा। आरोपी प्रदीप व शिव कुमार ने दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में पड़े करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। जब अगले दिन पुलिस को पता चला तो जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के साथ उसके दोनों साथी भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे स 84 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस के मुताबिक शेष रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed