{"_id":"a15041b2181b503bac176203af6b4b99","slug":"ludhiana-cmc-hospital-found-dead-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमसी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमसी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 05 Apr 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
सीएमसी अस्पताल के बाथरूम में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से भगदड़ मच गई। घटना का पता चलते ही थाना डिविजन तीन की पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुड्ड मोहल्ला के रहने वाले हरिंदर सिंह (28) के रुप में हुई है।
थाना डिविजन तीन में तैनात सब इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह नशे करने का आदी था। उसके परिजन उसे नशा करने से रोकते थे और घर से बाहर कम जाने देते थे।
शनिवार सुबह हरिंदर घर से अचानक निकल गया और सीधे सीएमसी अस्पताल में घुस गया। वहां मौका देखकर वह बाथरूम में घुस गया। नशा करने के लिए उसने खुद को इंजेक्शन लगाया जो गलत लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को शव के पास से सीरिंज भी मिला है। अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद एक सफाई कर्मचारी ऊपर से जाने लगा तो अंदर हरिंदर का शव पड़ा था।
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। राजवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकलवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।