लुधियाना: लॉकडाउन में काम न मिलने से परेशान तीन बच्चों के ड्राइवर पिता ने फंदा लगा दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू और अब लॉकडाउन का असर आम लोगों पर काफी पड़ा है। फोकल प्वाइंट इलाके में कुछ दिन पहले प्रवासी मजदूर ने खाना न मिलने की वजह से फंदा लगा लिया था तो अब डाबा इलाके में तीन बच्चों के पिता अमनदीप सिंह (39) ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
अमनदीप कुमार ड्राइवर था। वह गिल कालोनी में अपने पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। पहले ही वह रोजाना कमाता और परिवार का पेट पालता था। पहले ही काम धंधा कम था, लेकिन कोरोना संकट के चलते केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया गया। जिस कारण घर का खर्च काफी मुश्किल से चल पा रहा था।
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
वह पिछले दिनों से कुछ ज्यादा ही परेशान था। बुधवार को रात परिवार छत पर सो गया। इसी दौरान अमनदीप रात को नीचे आया और उसने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
गुरुवार सुबह पत्नी और बच्चों जगने के बाद नीचे आए तो अमनदीप सिंह का शव लटक रहा था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना के बाद थाना डाबा की पुलिस भी वहां पहुंच गई। इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया है कि काम न मिलने से अमनदीप परेशान था। इस वजह से आत्महत्या की है।