{"_id":"b4f73db90e0bd2232c0ccc25068ef83a","slug":"kite-lohri-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार अपना नाम-फोटो लगी पतंग उड़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार अपना नाम-फोटो लगी पतंग उड़ाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 10 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी पर पतंगबाजी के शौकीनों के लिए बाजार में तरह तरह की पतंग आई हैं। दरेसी स्थित दुकानदार सुनील थापर ने बताया कि वह खुद पतंग बनाते हैं, जिसके लिए जयपुर से स्पेशल कारीगरों को बुलाया गया है। इस बार लोगों में पतंगों पर अपना नाम और फोटो छपवाने का शौक भी खूब चढ़ा है। इसके लिए ऑफ सीजन में ही आर्डर दे दिए गए थे। इसके अलावा बेस्ट मोदी मैजिक पतंग भी युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है। हैबोवाल के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार पतंगों के दाम में पंद्रह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यूपी से पतंगों को मंगवाया जा रहा है।
छह फुट की पतंग पर है स्पेशल वर्क
दिवांशु थापर ने बताया कि लोगों के क्रेज को देखते हुए छह फुट की पतंग पर इस बार रेसलर रोनीकोल मैन, डेविड ब्राउन, हार्डिशुल्स और आरनोल्ड की तस्वीरें लगाई गई हैं। इसके अलावा पतंगों पर भगत सिंह की फोटो भी बनवाई गई हैं, जिसमें वे अपनी मूंछों को ताव देते दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि पतंग पर नाम लिखवाने में 400 से 600 रुपये तक का खर्च आता है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से भी खास पतंग मंगवाई गई है। इस एक पतंग की कीमत पांच रुपये है। इसके अलावा जयपुर से भी डिजाइनर पतंग लाई गई हैं, जिसमें किनारों पर झालर बनी हुई है। इनकी कीमत 20 से 25 रुपये रखी गई है।
बच्चों के लिए जानवर, एक्टर और कार्टून की पतंग
छोटे बच्चों के लिए शेर, हाथी, मगरमच्छ, गैंडा और मुर्गी की फोटो वाली पतंग हैं। कार्टून में डोरेमोन, छोटा भीम, छुटकी, माइटी राजू, स्कूबीडूबी-डू और एक्टर में आमिर खान, काजोल, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अरबाज खान, सलमान खान, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन की फोटो लगे पतंग खूब बिक रहे हैं। राजनीति में मोदी के अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के निशान वाले पतंग भी बाजार में है।