{"_id":"6acf77ee4edc5d333c0684dd","slug":"khedan-watan-punjab-diyan-ludhiana-secures-first-place-in-the-under-14-girls-baseball-category-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118479-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेडां वतन पंजाब दीयां: बेसबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग में लुधियाना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेडां वतन पंजाब दीयां: बेसबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग में लुधियाना प्रथम
Wed, 14 Oct 2026 06:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेडां वतन पंजाब दीयां 2026 के तहत राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिताएं उत्साह के साथ जारी हैं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गिल में चल रहे मुकाबलों में गिल हलके के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में मेजबान लुधियाना ने पहला स्थान हासिल किया। फिरोजपुर दूसरे और संगरूर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में फिरोजपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पटियाला द्वितीय और संगरूर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-21 पुरुष वर्ग में संगरूर ने मलेरकोटला को तीन-एक से हराया। एसएएस नगर ने पटियाला को चार-दो से शिकस्त दी। मेजबान लुधियाना ने जालंधर को छह-दो के अंतर से पराजित किया। फिरोजपुर ने फाजिल्का को पांच-दो से हराया। एसएएस नगर ने अमृतसर को दो-शून्य से और संगरूर ने मोगा को पांच-एक से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
गिल हलके के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने बेसबॉल मुकाबलों में विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मनदीप कौशल उपस्थित थे। पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह औलख और सचिव हरबीर सिंह गिल भी मौजूद रहे। बेसबॉल कोच जितेंदर कुमार सहित विभिन्न जिलों के तकनीकी अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
खेडां वतन पंजाब दीयां 2026 का आयोजन पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग के सहयोग से हो रहा है। यह प्रतियोगिता पहले चरण के तहत लुधियाना में बेसबॉल और साइकिलिंग के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर-14, 17, 21, 21-30 और 31-40 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।